• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधानसभा निर्वाचन-2023. कटनी जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निरसन एवं संशोधन का कार्य जारी जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निरसन और संशोधन के लिये 42 हजार 833 आवेदन प्राप्त

by Manish Gautam Chiefeditor
September 6, 2023
in कटनी
0
विधानसभा निर्वाचन-2023. कटनी जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निरसन एवं संशोधन का कार्य जारी  जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निरसन और संशोधन के लिये 42 हजार 833 आवेदन प्राप्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की

नाम जुडवानें ऑनलाईन किया जा सकता
कटनी – आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कटनी जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निरसन एवं संशोधन का कार्य जारी है। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निरसन और संशोधन के लिये कुल 42 हजार 833 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये 18 हजार 794, निरसन के लिये 8 हजार 363 तथा संशोधन के लिये 15 हजार 676 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें 27 हजार 78 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री Avi Prasad ने नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। वे यह देखें की मतदाता सूची में उनका नाम है या नहीं। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर वे आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं निरसन के लिये मतदान केन्द्रों पर कार्यवाही सतत जारी है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तिथि में वृद्धि की जाकर अब 11 सितम्बर तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य होगा। कोई भी नागरिक संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के पास जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा है या नहीं देख सकते हैं। आगामी 11 सितम्बर तक प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 में आवेदन लेने का कार्य कर रहे हैं। बताया गया कि जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 28 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। नाम जुड़ने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड दिए गए पते पर पहुंचाये जायेंगे। बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया मोबाइल एप अथवा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन किये जा सकते है।

*ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन*

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं, इसके लिए नागरिकों को Voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline APP के माध्यम से आवेदन करना होगा। साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए 11 सितंबर तक अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#MP_Voter_Awareness_2023
#MPElection2023
#rajivkumarec
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#MPElection2023

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नशा करने और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला प्राथमिक शिक्षक निलंबित  पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज

अनियमितता बरतने के आरोप मे हायर सेकेन्ड्री स्कूल स्लीमनाबाद के सहायक ग्रेड -2 अतुल कुमार द्विवेदी निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d