रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ- रेल्वे इंस्टीट्यूट डोंगरगढ़ एवं न्यू फ्रेण्ड्स क्लब डोंगरगढ़ के सयुक्त तत्वाधान में आयोजि इंटर स्कूल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आज दिनाँक 06/09/2023 दिन बुधवार को समापन हुआ जिसमें स्वामी आत्मानंद एवम सेंट पीटर कॉन्वेंट के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहले हाफ में 1-1से बराबर रही उसके दूसरे हाफ में स्वामी आत्मानंद ने 3 गोल कर 4-1 से अपनी जीत दर्ज कराई बहुत आज का फाइनल मैच रोमांचक रहा । मैच के पश्चात पुरुस्कार में विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद राशि प्रदान की गई वही बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेन्स, बेस्ट स्ट्राइकर को भी पुरुस्कार प्रदान किया गया । समापन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एस. हनुमन्त राव (वरिष्ट खिलाड़ी ),निल फ्रांसिस (वरिष्ट खिलाड़ी) एस वेंकट स्वामी(सचिव रेल्वे इंस्टिट्यूट )
एन नागेन्द्र कुमार (अध्यक्ष न्यू फ्रेण्ड्स क्लब) स्कूल के पी. टी. आई. तरुण कुमार साहू, सूरज रामटेके,प्रदीप सेन ,
NFC सदस्य
जुनैद अली ,पूर्वानंद कंवर,मनीष ग्वाला,अभय करसे,आकाश बघेल, नरेश वर्मा ,तरण बोपचे,स्टेण्डली,अमिश मरकाम,सौरभ,अंकित,हेमंत कुमार,धन्नू वर्मा ,गुलशन,शशांक,रितेश हुमने, एवम सभी साथी गण उपस्थित रहे।


