रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । 11 केवी लाइन एवं उपकेंद्र का मेंटेनेंस आज 6 सितंबर 2023 को विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा जिसके कारण संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।
प्रबंधक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि 6 सितंबर को नर्मदापुरम जोन 1 अंतर्गत बीटीआई उपकेंद्र के 11 केवी मंगलवारा घाट फीडर पर मंगलवारा, राजघाट मार्ग, भीलपुरा, राजा मोहल्ला क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी। इसी प्रकार जोन 2 अंतर्गत आनंद नगर उपकेंद्र के प्रोफेसर फीडर पर प्रोफेसर कॉलोनी, आनंद नगर, मीनाक्षी चौक, गिन्नी कंपाउंड, गल्ला मंडी, तिवारी कॉलोनी, नारायण नगर, फॉरेस्ट डिपो, साईनाथ एसटीडी, कोठी बाजार, होमगार्ड ऑफिस आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।


