• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान से सम्‍मानित होंगी सारिका घारू, विज्ञान जागरूकता के क्षेत्र में पहचान बना चुकी नर्मदापुरम की सारिका घारू को मिलेगा 5 सितंबर राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान

by Manish Gautam Chiefeditor
September 4, 2023
in नर्मदापुरम
0
राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान से सम्‍मानित होंगी सारिका घारू, विज्ञान जागरूकता के क्षेत्र में पहचान बना चुकी नर्मदापुरम की सारिका घारू को मिलेगा 5 सितंबर राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के हायर सेकंडरी स्‍कूल सांडिया में माध्‍यमिक शिक्षक के रूप में पदस्‍थ सारिका घारू को इस साल महामहिम राष्‍ट्रपति के कर कमलो से राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान प्राप्‍त होने जा रहा है। आज नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में अपरान्‍ह 4 बजकर 15 मिनिट से आरंभ होने जा रहे कार्यक्रम में यह सम्‍मान प्रदान किया जायेगा ।
सारिका एक शिक्षक के साथ ही विज्ञान प्रसारक के रूप में अपने विद्यालय , ग्राम तथा जिले के साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर बच्चों,महिलाओं, जनजातीय वर्ग के बीच जागरूकता गतिविधियां करती आ रही है। अपने गीतों के माध्यम से अनेक समसामयिक वैज्ञानिक संदेशों को रोचक तरीके से पहुचाने के लिये सारिका ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस अवसर पर सारिका ने कहा कि सार्वजनिक सम्‍मान किसी भी व्‍यक्ति को समाज में बेहतर योगदान के लिये प्रेरित करता है, इससे ऊर्जा मिलती है और आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है । यह किये गये परिश्रम को श्रेष्‍ठता के रूप मे स्‍थान देता है । निश्चित ही यह राष्‍ट्रीय सम्‍मान मुझे बच्‍चों और आम लोगों के लिये नवाचार एवं समर्पण को बढ़ाने मे मदद करेगा । मेरी इस सफलता से जुड़े सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों , अधिकारियों, परिवारजनों , मेरी विज्ञान की बात हजारों बच्‍चों तक पहुचाने वाले मीडियापर्सन का आभार ।

इसके पहले सारिका को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बच्चों के बीच विज्ञान लोकप्रियकरण में विशेष प्रयासों के लिये 2017 के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मध्‍यप्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग का राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान 2022 तथा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल द्वारा दिया जाने वाला राज्य स्तरीय- मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2015 भी प्राप्त हो चुका है।

आम निर्वाचन 2014 से निरंतर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप आईकॉन के लिये कार्य कर रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जागरूकता गतिविधियों के लिये राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। सारिका को माधवराव सप्रे स्मृति संग्रहालय द्वारा महेश गुप्ता सृजन सम्मान ,राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान तथा केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता के कार्यो के लिये नागपुर में सम्मानित किया जा चुका है।

नर्मदापुरम जिले को गौरवान्वित करने वाली शिक्षिका सहित वैज्ञानिक गतिविधियो का प्रचार प्रसार करने और विद्यालय के बच्चों में वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी के आयामों के प्रति प्रेरित करने और जिले का नाम रोशन करने वाली अद्भुत प्रतिभा की धनी प्राथमिक शिक्षिका सारिका धारू को उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन सहित समस्त जिले वासियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डूंगरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी की मसरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार..*  *डूंगरिया पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला लगभग 60 हजार का माल बरामद

डूंगरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी की मसरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार..* *डूंगरिया पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला लगभग 60 हजार का माल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.