संवाददाता -भूनेश्वर केवट
मंडला जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मांगा के पोषक ग्राम घटिया थाना बम्हनी बंजर में आज सुबह सुबह एक नव विवाहिता ने अपने ही पिता के घर (मायके)में फांसी लगाकर जान दे दी ।मिली जानकारी अनुसार नव विवाहिता अपने ससुराल में नहीं रह रही थी, जिसको कल ससुराल वाले लेने आए हुए थे, सामाजिक एवं परिवारिक लोगों के समझाने पर अपने ससुराल जाने को मान गई थी। पर अचानक नव विवाहिता के फांसी लगा लेने से सभी अचंभित हैं। सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार पूजा उईके , पुलिस पंहुच कर मामले की जांच में जुट गई हैं
वाईट-पूजा उईके नायब तहसीलदार अंजनिया


