• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

वार्डो में स्थापित कराई एलईडी लाइटों की जाॅच कराने महापौर ने आयुक्त को दिये निर्देश जाॅच पूर्ण होने तक ठेकेदार सप्लायर को किसी प्रकार का भुगतान न करें

by Manish Gautam Chiefeditor
August 29, 2023
in कटनी
0
वार्डो में स्थापित कराई एलईडी लाइटों की जाॅच कराने महापौर ने आयुक्त को दिये निर्देश जाॅच पूर्ण होने तक ठेकेदार सप्लायर को किसी प्रकार का भुगतान न करें
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी नगरपालिक निगम द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए 90 वाॅट की 3000 एलईडी क्रय कर वार्डो में स्थापित कराई गई है। विभिन्न वार्डो के पार्षदों द्वारा एलईडी वारंटी अवधि होने पर भी गुणवत्ता सही न होने के कारण लाइटों के बार-बार बंद होने की शिकायत महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी से की गई है। पार्षदों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुये महापौर ने आयुक्त को पत्र जारी कर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की जाॅच कराने के निर्देश दिये हैं।

नगरपालिक निगम द्वारा विभिन्न वार्डो में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए 90 वाॅट की एलईडी क्रय कर स्थापित कराई गई हैं।कुछ समय लाइटों के सुचारू रूप से कार्य करने के बाद उनके बार-बार बंद होने की शिकायतें वार्ड पार्षदों को मिल रही है। नागरिकों की शिकायत पर पार्षदों ने महापौर से भेंटकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराते हुये शीघ्र सुधार कराने का आग्रह किया था। महापौर ने इस संदर्भ में आयुक्त को पत्र जारी कर उन्हें जानकारी दी कि वार्डो में स्थापित कराई गई 3000 एलईडी में अधिकांश वारंटी अवधि होने पर भी गुणवत्ता सही न होने के कारण बार-बार बंद हो रही है और पार्षदों को मरम्मत कार्य कराना पड़ रहा है जिससे सड़क प्रकाश व्यवस्था प्रभावित होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है।
पत्र में कहा गया कि निविदा प्रपत्र व शर्त तैयार करने तथा सामग्री का सत्यापन करने वाले संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुये निविदा की शर्तो के अनुपालन व सामग्री की गुणवत्ता की तत्काल जाॅच कराई जाये। सर्वे कराकर सभी खराब अथवा बंद एलईडी के स्थान पर संबंधित ठेकेदार से नवीन एलईडी लाइटें लगवाई जायें। महापौर ने आयुक्त को निर्देशित किया कि जब तक इस कार्य की पूर्ण जाॅच न हो तब तक संबंधित ठेकेदार सप्लायर को किसी प्रकार का भुगतान न किया जाय तथा जमा अमानत राशि सुरक्षा निधि राजसात करने की कार्यवाही की जाय। साथ ही यह भी कहा गया कि निगम द्वारा निगम द्वारा कराये जाने वाले सभी निर्माण विकास विद्युतीकरण पेयजल आदि मूलभूत कार्यो तथा क्रय की जाने वाली समस्त सामग्री पूर्ण गुणवत्ता निर्धारित स्पेशिफिकेशन एवं मानक के अनुरूप हों इस बारे में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करना जनता के हित में रहेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*विष्णु लोधी सबसे अधिक मत पाकर प्रदेश लोधी समाज के कोषाध्यक्ष चुने गए*   *आप नहीं बदलेंगे तो मतदाता आपको बदल ही देंगे – (विष्णु लोधी)*

*विष्णु लोधी सबसे अधिक मत पाकर प्रदेश लोधी समाज के कोषाध्यक्ष चुने गए* *आप नहीं बदलेंगे तो मतदाता आपको बदल ही देंगे - (विष्णु लोधी)*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d