रिपोर्टर सूरज कुमार
खुरई। बरोदिया नौंनागिर में युवक की हत्या की घटना अभी बहुत ही चर्चित है जहां मृतक पीड़ित परिवार का कहना है कि वहां के लंबरदार परिवार ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके परिवार के सदस्य की हत्या कर दी है तो वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतक और उसके परिवार के आतंक को पूरा गांव सालों से झेल रहा था जिसके कारण यह घटना घटी है घटना में पूरे गांव के करीब 1हजार लोग शामिल थे।और इसकी पुष्टि मृतक की चाची कविता के बयान से भी हो रही है। इसलिए घटना को सामूहिक प्रतिरोध की घटना की तरह देखा जाना चाहिए।
वही पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार भी मृतक व उसके परिवार में पर 2016 से कुल 27 अपराधिक मामले प्रकरण पंजीयन हुए हैं जिसमें हत्या के प्रयास, लूट जैसी संगीन मामले भी दर्ज है जब हमारी टीम गांव पहुंची तो ग्रामीणों के बयान से एक और कुछ बाते और निकल कर सामने आई, ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन वारदात की घटना हुई उसे दिन मृतक हाथ में तलवार लेकर लंबरदार परिवार के सदस्य के ऊपर हमला किया,जिसको वहा बैठे ग्रामीण ने अपने हाथो से रोका जिससे उसके हाथो की उंगली कट गई,जिसके वाद लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और लोगो ने सामूहिक हमला कर दिया । ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मामले को कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते बढ़ा रही है और वोटबैंक के लाभ के चक्कर में मामले को बड़ा रही है अभी गांव में भय व्याप्त है इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि बाहरी लोगों को गांव से दूर रखा जाए जिससे माहौल शीघ्र हो सामान्य हो सके।।


