सद्भाव, हर्षाेल्लास के साथ मनाएं सभी धार्मिक त्योहारकटनी – अगस्त माह में 30 तारीख को रक्षा बंघन, 31 को कजलिया 7 सितंबर को जनमाष्टमी, 18 सितंबर को गणेश स्थापना एवं 28 सितंबर को गणेश विसर्जन सहित मिलाद-उन-नवी पर्व को आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाये जाने हेतु सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक एवं कलेक्टर अवि प्रसाद की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर साधाना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, संस्कृति शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया सहित उपायुक्त नगर निगम पवन अहिरवार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरी सिंह, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि एवं जिला शांति समिति के सदस्य व थाना प्रभारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक नें गणेश पर्व के दौरान एम्बुलेंस के निकलने एवं सुगम यातायात को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गाे के किनारे ही प्रतिमा पंडाल स्थापित करनें के साथ ही भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए रिवर फ्रंट विकसित करनें की कार्ययोजना तैयार करनें, नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कटायेघाट में नदी के उसपार जाने हेतु ब्रिज का निर्माण कराने की बात कही। विधायक श्री पाठक द्वारा कुठला एवं चाका के बडे गढ्डों की फिलिंग करानें की बात कहे जाने पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने स्वामित्व के आधार पर गढ्डों की फिलिंग की कार्यवाही हेतु लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम को पत्र जारी करनें के निर्देश दिए। जुलूस मार्ग में झूलती तारों से मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विद्युत मंडल के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने गणेश प्रतिमा समितियों के 5-5 सदस्यों का नाम थाना प्रभारियों को देने तथा नगर पुलिस अधीक्षक को टेंट एवं डी.जे व्यवसाईयों के साथ बैठक आयोजित करनें के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान रक्षाबंधन पर्व एवं कजलिया पर्व पर बाजार क्षेत्र अंतर्गत लगनें वाली भीड-भाड को दृष्टिगत रखते हुए गांधी द्वार से हनुमान मंदिर स्टेशन रोड तक बडे वाहनों का आवागमन बंद रखनें हेतु यातायात विभाग को निर्देशित किया गया। कजलिया पर्व पर लल्लू भैया की तलैया, एवं गाटर घाट में आयोजित होनें वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए साफ- सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवारा मवेशियों की रोकथाम हेतु उपायुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया। यातायात की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मिशन चौक से चांडक चौक तक यातायात की विशेष व्यवस्था करानें हेतु यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया।
कृष्ण जनमाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मधई मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोविंद देव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर सहित नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास आवश्यकतानुसार साफ- सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था सहित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर जारी करनें हेतु निर्देशित किया गया। सितंबर माह में 18 से 28 तक आयोजित होने वाले गणेश पर्व के दौरान पंडाल स्थलों के आसपास सहित जुलूस मार्ग की साफ- सफाई, मुख्य मार्गाे में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, गढडों की फिलिंग सहित विसर्जन घाटों कृत्रिम कुण्ड, तैराक की व्यवस्था सहित प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करानें के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। मुस्लिम समुदाय के पर्व मिलाद-उन-नवी के दौरान जुलूस मार्ग सहित प्रतिवर्षानुसार की जाने वाली समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण करानें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
बैठक के दौरान मोहम्मद याकूब हाजी पापा, अरविंद गुप्ता, अहमद कुरैशी, अरूण सोनी, अवधेश उरमलिया, रौनक खंडेलवाल, शमीम बानो, मनीष दुबे, संदीप दुबे, रणवीर कर्ण, हाजी शेख मुस्ताक, श्याम पाहूजा, लईक कुरैशी सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।


