कटनी – #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के तहत शिर्डी तीर्थ यात्रा हेतु जाने वाली स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त को दोपहर 3:40 बजे कटनी साउथ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
शिर्डी तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए जिले के 150 तीर्थ यात्री जायेंगे। यह स्पेशल ट्रेन कटनी साउथ रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी। सभी तीर्थ यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे ट्रेन रवाना होने के तीन घंण्टे पूर्व कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर आधार कार्ड, समग्र आईडी, और पासपोर्ट साइज की फोटो, कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हों। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


