जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी है। राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये शनिवार को ग्राम मनवाड़ा से बिना नंबर का टाटा डंपर को रेत का अवैध उत्खनन करने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा माखननगर थाने में रखा गया है। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पवारखेड़ा, मनवाड़ा, गुराड़ियामोती, आंचलखेड़ा में नदी के किनारे चोरी के संभावित अस्थायी मार्गों में गडढे भी किये गये है, जिससे रेत की चोरी न हो सके।
वही रविवार को प्रातः खनिज विभाग के अमले द्वारा ग्राम-चपलासर तहसील – माखननगर से रेत का अवैध उत्खनन करते हुये डम्पर कमांक MP28H4299, MP48H5560 एवं TS0SUD1370 को जप्त कर कृषि मंडी नर्मदापुरम में पुलिस अभिरक्षा दिया गया है। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार / नायब तहसीलदार गाखननगर, प्रभारी खनि निरीक्षक, खनिज सिपाही एवं होमगाड बल उपस्थित रहे। उक्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।


