VIDEO उमरिया-बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। टाइगर रिजर्व में सांदिग्ध स्थिति में नर बाघ का शव मिला है। जानकारी लगते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर परिक्षेत्र के पटेहरा बीट के कक्ष क्रमांक पी एफ 641 मे सांदिग्ध परिस्थिति में बाघिन का शव मिलने से पूरे बांधवगढ टाइगर रिजर्व क्षेत्र
में सनसनी मच गई और जानकारी लगते ही मानपुर परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई वही मौके पर अधिकारी भी पहुंचे।जो लगातार क्षेत्र की गस्ती कर मौत के कारण को जानने में जुटे हुए हैं।
–आपसी संघर्ष में हुई मौत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर परिक्षेत्र के पटेहरा बीट में दो बाघों के आपकी संघर्ष की आवाज ग्रामीण तक पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सूचना दी।और बांधवगढ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने गश्त शुरू कर दी। जिसमें बाघ का शव मिला।
–इनका कहना
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि मानपुर और पतौर परिक्षेत्र की सीमा में मानपुर परिक्षेत्र के पटेहरा बीट में बाघिन का शव मिला है।दो बाघों की आपसी लड़ाई की आवाज भी ग्रामीणों ने सुनी है।इसके बाद हमने क्षेत्र में गश्त शुरू की और बाघ का शव मिला है।जांच की जा रही है।


