कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष माननीय श्री धरमिन्दर सिंह राठौड के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर में पौधारोपण शिविर आयोजित किया गया।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के न्यायालय में योगदान को दृष्टिगत रखते हुए पौधारोपण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा करवाये जाने का निर्देश दिया गया। न्यायालय के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायाधीशगण के द्वारा भी बेलपत्र के पौधे लगाये गए। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री धरमिन्दर सिंह राठौड ने इस अवसर पर कहा कि, अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाकर वातावरण को हरा-भरा बनाये रखना चाहिए, पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखते है, जो पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रकृति के प्रति मनोबल बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिला न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


