जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना तामिया क्षेत्र के दूसावानि निवासी युवक संतराम धुर्वे पचमढ़ी के नागद्वारी मेला गया हुआ था इस युवक को नागद्वारी मेले में अज्ञात व्यक्ति का पर्स मिला उस पर्स में जरूरी दस्तावेज व 3 हजार 500 रूपे भी थे युवक मेले से तामिया वापस आया और तत्काल युवक ने मानवता का परिचय देकर तामिया पुलिस थाने पहुंचा और पर्स और नगदी रुपए कीमती दस्तावेज पुलिस के हवाले किया तामिया थाना प्रभारी द्वारा युवक की तारीफ करते हुए कहा कि आज भी दुनिया में इंसानियत कायम है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


