कटनी -विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की गतिविधियों के तहत 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्ध मतदाताओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम आज शनिवार अपरांह एक बजे से दो बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत ने आयुक्त नगर निगम कटनी, अनुविभागीय अधिकारी अधिकारी (राजस्व) समस्त अनुभाग एवं रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी समस्त नगर पंचायत को दिए है। सीईओ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड एवं नगर पंचायत स्तर पर आज शनिवार को एक बजे से दो बजे के बीच वृद्ध जनों का सम्मान समारोह आयोजित किए जाएं और मतदाता जागरूकता के संबंध में उनके कथन और परिचर्चा की जाए।


