रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के वार्ड 12 स्थित नंद बिहार कॉलोनी में रविवार को महिला मंडल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। श्रीमती राजकुमारी कपिल मीना द्वारा बताया कि कॉलोनी में स्थित मंदिर में हमेशा से ही कई तरह के धार्मिक एवम समाजिक कार्यक्रमो के आजोजन किए जाते रहते हैं। इस बार कॉलोनी में रहने वाली समस्त मातृशक्ति , बहनों द्वारा भव्य कावड़ यात्रा से नर्मदा जल लाने का निश्चय किया गया। कावड़ यात्रा में कॉलोनी एवम अन्य कॉलोनियों से 100 से अधिक महिलाओं के साथ साथ पुरुष, बच्चो ने भी हिस्सा लिया। यात्रा बैंड बाजों के साथ नंदेश्वर मंदिर पिपरिया रोड़ से पोस्ट ऑफिस घांट पहुंची एवम वहां से पुनः कॉलोनी आई, उसके पश्चात समस्त कॉलोनीवासियों ने पंकज शुक्ला जी के सानिध्य में अभिषेक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।


