जगह जगह स्वागत एवं पूजन : उमड़ा
*आस्था का जनसैलाब*
मोहगांव हवेली / सौंसर
विश्व में स्थापित साढ़े बारह ज्योतिर्लिंगों में से सुप्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में स्थापित करने हेतु श्रीमती ममता गोपाल वंजारी द्वारा समर्पित की जाने वाली अर्धनारीश्वर भगवान की मूर्ति को मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा से काफी उमंग एवं उत्साह के साथ मार्ग में पड़ने वाले सभी गांवों में जगह जगह स्वागत करते हुए मोहगांव हवेली अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर लाया गया। सबसे आगे डीजे की भक्तिमय धुन, उसके पीछे युवाओं की विशाल बाइक रैली एवं भगवान शिव की विशाल भव्य अर्धनारीश्वर स्वरूप मूर्ति, रास्ते पड़ने वाले सभी गांवों में जगह जगह स्वागत करने हेतु भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की कतारें मौजूद थी।
अर्धनारीश्वर भगवान की मूर्ति महाराष्ट्र सीमा से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही फाटकों की गूंज एवं शिव शक्ति के नारों जयकारों से सारा परिसर गूंज उठा। मध्यप्रदेश में अर्धनारीश्वर मूर्ति के आगमन पर मूर्ति दानदाता श्रीमती ममता गोपाल वंजारी के हाथों पं. विजय पांडे एवं रामेश्वर सदारंग ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। तत्पश्चात् आगे पुलिस वाहन, डीजे साउण्ड, युवाओं की विशाल बाइक रैली, वाहन में अर्धनारीश्वर भगवान की मूर्ति, पुलिस वाहन, उसके पीछे अनेक परिजन अपनी अपनी कारों से चल रहे थे। पूरे रास्ते भर युवाओं के जोश भरें जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था।
मूर्ति के मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में रैली में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था तथा रास्ते के दोनों ओर दर्शन एवं स्वागत करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मूर्ति यात्रा प्रभारी सोनू कलंबे, प्रमोद हनवतकर, हेमंत कलम्बे, राम सरोदे आदि ने संपूर्ण यात्रा का कुशल संचालन किया। बाइक रैली में लगभग 150 युवा अपनी अपनी बाइक के साथ मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा से मोहगांव हवेली नगर तक शामिल हुए। कलमगांव में श्री कोरड़े परिवार, पांढुरना के तीन शेर चौक में नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े, आर.डी. हाईस्कूल समीप श्री मेहता परिवार ने रझाड़ी पिपला में नत्थुजी पराड़कर, पंधराखेड़ी में शिव भक्त युवाओं तथा छत्रापुर में शिवराय संगठन ने नाश्ता चाय जलपान व्यवस्था बनाई तो दूसरी ओर मोहगांव नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े दादू युवाओं की रैली में साथ-साथ चल रहे थे।
मोहगांव हवेली नगर सीमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मूर्ति का स्वागत कर बरसतें पानी में डीजे साउण्ड एवं दर्जनों भजन मंडलियों के साथ अर्धनारीश्वर भगवान की मूर्ति की शोभायात्रा का पूरे नगर में रास्तें के दोनों ओर खड़े होकर फूल बरसाकर “सज़ा दो घर को गुलशन सा मेरे अर्धनारीश्वर आए हैं” की धून पर भ्रमण कर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर लाकर स्थापित किया गया।
अर्धनारीश्वर भगवान की मूर्ति दानदाता डॉ. गोपाल वंजारी ने बताया कि, मूर्ति के अनावरण हेतु संत महात्माओं से संपर्क किया जा रहा है। संत महात्माओं को आमंत्रित कर उनके हाथों से यथाशीघ्र तिथि निर्धारित कर मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोजित कर मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


