रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी । नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी के तत्वावधान में मुख्य बाज़ार क्षेत्र मंडलम् का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय कल्चुरी भवन में आज 20 अगस्त को आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन प्रारंभ हुआ। सम्मेलन में मंडलम् अध्यक्ष निलेश मालोनिया ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मतदान केन्द्र एवं बीएलए संबंधित जानकारी प्रदान दी। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने सभी से आवाहन किया कि हमें हाथ के पंजे को प्रत्याशी मानकर पार्टी को विजयी बनाना है। सम्मेलन में सेक्टर अध्यक्ष दीपक नाथ, अजीत जैन, सुमेन सरकार पीयूष यादव के साथ ही सभी वार्डों के अध्यक्ष तथा बीएलए उपस्थित थे। सभी ने मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लिया। 31 अगस्त तक चलने वाले द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी सक्रियता के साथ करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय दुबे काकू भाई,कांग्रेस नेता संजय गोठी, अशोक जैन, सुरेंद्रपाल भाटिया, संजय बेबू गुरयानी, नीलम गांधी, मधुसूदन यादव, नरेश चौहान, लाली सलूजा, पार्षद संजय ठाकुर, धर्मदास मिहानी दीपक धर, आजाद ठाकुर, प्रतीक मालवीय सहित सभी 8 वार्डों के सम्मानित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


