रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। शहर में बेबस बेसहारा गोवंश सड़कों के बीचो बीच मे बैठकर आवागमन अवरुद्ध कर रहे है। जिससे नगर के रहवासी सडक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। यह जिम्मेदारी शहर की नगर सरकार की है । नगर पालिका परिषद की है। गोवंश को व्यसवस्थित करे। परन्तु इटारसी नगरपालिका द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके विरोध मे युवा कांग्रेस द्वारा कई कांग्रेसजनों के साथ गोवंश की दुर्दशा को लेकर पहली लाइन कार्यालय से नगरपालिका की और कूच किया गया एवं नपा कार्यालय पहुंचकर सीएमओ की अनुपस्थिती के चलते नपा अध्यक्ष को जन समस्या से अवगत कराया एवं स्थायी समाधान की मांग की। जिसके बाद नपा अध्यक्ष ने कहा की हमें तीन से चार दिन का समय दे। आप एक प्रतिनिधिमण्डल लेकर तीन से चार दिन बाद आये। हम कुछ निराकरण निकालेंगे। जिसके बाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने यह स्पष्ट रूप से कहा की यदि उक्त समस्या का स्थाई निराकरण आपके द्वारा नहीं निकला गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे एवं जनसहयोग से समस्या का निराकरण निकालेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीलम गाँधी, लखन बैस, नारायण ठाकुर, धरमदास मिहानी, जितेंद्र ओझा, कन्हैयालाल मिहानी, नरेश चौहान अजय मिश्रा, एनएस चौहान संजय नगरिया , किशोर मैना, अजय शुक्ला, नीलेश मालोनीय,अर्जुन भोला,अमित कापरे, संजय ठाकुर,चंद्रमोहन दुबे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, जिला महासचिव गौरव चौधरी, विधानसभा महासचिव प्रणीत मिश्रा, प्रतीक मालवीय, जिला एनसयूआई अध्यक्ष मयंक चौरे, अभिषेक साहू, दीपक नाथ,बल्लु ठाकुर, सजल जायसवाल, राहुल दुबे, उत्सव दुबे, अभिषेक ओझा, राहिल बड़कुर सचिन तिवारी समीर परते प्रणय मिश्रा अर्चित नामदेव करण प्रजापति राजा कनोजिया नमन पटेल युवराज चौधरी निहाल ठाकुर रत्नेश जोनाथन सम्राट राय हार्दिक जायसवाल प्रेम चौरे शुभम कुशवाहा नितेश सोलंकी आदि उपस्थित थे।


