कटनी – शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ एस एस धुर्वे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविन्द सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार 18 अगस्त 2023 को #सद्भावना_दिवस मनाया गया। सद्भावना दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस की वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है किंतु इस वर्ष अवकाश होने के कारण आज दिनांक 18 अगस्त को ही सद्भावना दिवस मनाया गया। सद्भावना दिवस का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है।
कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित स्टॉफ के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियो को सद्भावना और भाईचारे के साथ रहने की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, श्रीमती अनीता सिंह, डॉ पुष्पेंद्र तिवारी, डॉ रूपा शर्मा, पवन दुबे, अनुराग सोनी, कैश अंसारी, रावेंद्र साकेत, सुश्री संतोषी तिवारी, ऋषभ त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।


