रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं पर्यटन विभाग के द्वारा स्नेह यात्रा का आयोजन शुरू किया गया है। जो 26 अगस्त तक जारी रहेगी। यात्रा का शुभारंभ बुधवार से हो गया है। जिसमें उत्साह के साथ नागरिक शामिल हो रहे हैं। विकासखंड बनखेड़ी के 15 ग्राम में 16 अगस्त से सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से यात्रा का शुभारंभ किया गया। गणेश मंदिर में पूजा अर्चना से शुरू की गई। प्रज्ञा मानव कल्याण संस्थान के संस्थापक साध्वी महंत डॉ प्रज्ञा भारती द्वारा पूजा अर्चना कर पंचायत भवन में स्नेह यात्रा में आशीष वचन देते हुए कहा कि यह प्रेम यात्रा है। ग्राम में भाईचारा परस्पर व्यवहार करना चाहिए।
कार्यक्रम में तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद वितरण किया गया। सभी ग्रामों में समरसता के लिए परिवार को एक साथ भजन व भोजन करना चाहिए। इस यात्रा का स्वागत जगह.जगह किया गया। ग्राम बाचावानी, कलकुही, पांजरा,महुआखेड़ा होते हुए जोगीवाड़ा, पथरकुही, मुर्गीदाना, कामती, खरसली में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि विश्राम भाऊ साहब मुरकुटे लोक न्यास गोविंद नगर में हुआ। अब यात्रा का दूसरा पड़ाव 17 अगस्त को नंदना, परसवारा, मालनवाड़ा, तिन्दवाड़ा, जूनहेटा, एवं मछेरा ग्राम में समापन किया जाएगा। यात्रा का अगला पड़ाव विकासखंड पिपरिया के रामपुर ग्राम से शुभारंभ होगा।
यात्रा में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक पवन सहगल, विकासखंड समन्वयक मुकेश सोलंकी, नवांकुर संस्था से लक्ष्मी प्रसाद मेहर, तुलसीराम कहार, परामर्शदाता धर्मेंद्र शर्मा, मकरन सिंह कुशवाह, सुरेंद्र मोर्य, प्रभु लाल कुशवाहा, सोनू तिवारी, जनसेवक मित्रो में लक्ष्मी प्रसाद पूर्वी, रामलक्ष्मी प्रसाद पूर्वी, राम कुमार सोनी, रोशनी सोनी, योगेंद्र कुशवाहा, एमएसयू्ल्यू के छात्र-छात्रा ग्राम विकासपुरी समिति के सदस्यों द्वारा यात्रा में सहयोग की भूमिका निभाई गई।


