समारोहपूर्वक आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस का जिलास्तरीय समारोह
कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
सिवनी 15 अगस्त सम्पूर्ण देश के साथ ही सिवनी जिलें में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह स्टेडियम ग्राउंड में उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया गया। इस अवसर पर सांसाद ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश पाल, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, आलोक दुबे, वैभव पवार पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित अन्य जनप्रतिधिनयों, गणमान्य नागरिकों, विभागाधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंघल ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधीक्ष राकेश सिंह के साथ परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में पुलिस बैंड की लयबध्द ध्वनि में प्लाटून कमांडर जितेश रावतकर के नेतृत्व में प्लाटून दल क्रमशः विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग तथा वन विभाग, एन सी सी एवं स्काउट एंड गाइड सहित कुल 17 प्लाटून द्वारा कदम-तालबध्द मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। मार्चपास्ट उपरांत मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंघल ने सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण में प्रथम मॉर्डन हाई स्कूल सिवनी, द्वितीय जनजातीय कार्य विभाग एवं तृतीय पीएम कन्या मठ स्कूल सिवनी को दिया गया। साथ ही मिशन इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल में भी शान से ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट


