रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। हर घर तिरंगा अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ। देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जन जागरूकता के उद्देश्य से जिले में विशाल ऑटो रैली निकाली गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं डॉ गुरकरन सिंह ने कलेक्ट्रेट में ऑटो रेली को हरी झंडी दिखाकर रवाना। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत ,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान सहित अन्य अधिकारी और ऑटो संचालक मौजूद रहें।


