• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

समरसता,सद्भाव एवं एकता की त्रिवेणी बनी समरसता यात्रा, समरसता यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

by Manish Gautam Chiefeditor
August 11, 2023
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज समरसता यात्रा जिले में अपने तीसरे दिन माखननगर,सोहागपुर होते हुए पिपरिया पहुंची। जहां मार्ग में जगह-जगह बनाए गए मंचों से श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से चरणपादुका और कलश की पूजा अर्चना भी की। यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। विभिन्न वर्गों, धर्मों, विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह जहां ढोल बाजे के साथ कलश यात्राएं निकाली गई। जिस क्षेत्र से भी यात्रा निकाली वह पूरा क्षेत्र संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा के साथ चल रही संत रविदास जी महाराज की पादुका और चित्र का दर्शन कर पूजन किया गया। यात्रा में अनेक संत, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और समाज के हर तबके लोग शामिल हुए।
विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह ने यात्रा के माखननगर प्रवेश पर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। विधायक श्री सिंह चरण पादुका को अपने सिर पर रखकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान माखननगर और सोहागपुर में जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया हैं। सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेरणा और मार्गदर्शन में सागर जिले में संत रविदास जी का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा हैं। जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 12 अगस्त को रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि संत रविदास जी के पद चिन्हों पर चलकर सभी हमारी भारतीय संस्कृति और राष्ट्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सोहागपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के पश्चात यात्रा पिपरिया पहुंची जहां स्थानीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी यात्रा का स्वागत कर चरणपादुका और कलश की पूजा अर्चना की। पिपरिया में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक श्री नागवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक थे।उनके प्रेरक संदेशों से आगे बढऩे के लिए आज समाज को आवश्यकता है। सरकार लगातार सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिपरियावासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि समरसता यात्रा क्षेत्र में आई। जिससे हमें संत शिरोमणि रविदास जी के चरण पादुका के दर्शन करने का लाभ मिला।
यात्रा प्रभारी सूरज जी केरो ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा जिन क्षेत्रों से होकर गुजर रही है वहां की मिट्टी एवं स्थानीय नदियों का जल भी एकत्रित किया जा रहा है। इस जल व मिट्टी का संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिर निर्माण में उपयोग लाया जाएगा।  कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी के सागर में मंदिर एवं कला संग्रहालय निर्माण के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समरसता यात्राएं संचालित हुई है। समरसता यात्राएं विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इन योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने संत रविदास जी के चमत्कारी व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला।
पिपरिया में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 11 अगस्त को सुबह समरसता यात्रा विदिशा जिले के लिये रवाना होगी। यह यात्रा विदिशा जिले का दौरा करते हुए सागर में 12 अगस्त को सम्पन्न होगी। जहाँ मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया जायेगा। जिले में यात्रा के सफल संचालन में संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद कोशलेश तिवारी,जिला समन्वयक पवन सिंघई ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान श्री कृष्णदेव महाराज जी, यात्रा प्रभारी सूरज केरो, सावन सोनकर, माधव दास अग्रवाल, मुकेश मैना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सिहोरा थाने के नये टीआई विपिन सिंह नए थाना प्रभारी नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.