कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की दूरदर्शी सोच एवं शहर के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प पूरा हो रहा है। इसके लिए कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन एवम् निगमायुक्त विनोद शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन भी अधिकारियों को प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है कि महापौर श्रीमती सूरी के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर को उच्चतम पायदान पर ले जाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
उनके द्वारा नगर के सभी 45 वार्डों के मार्गों एवं शहर के मुख्य मार्गों की साफ सफाई का कार्य व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए रोड स्विपिंग मशीन शहर को सौगात के रूप में दी गई है। उल्लेखनीय है की उक्त मशीन नगर पालिक निगम में पूर्व में उपलब्ध नहीं थी।
जिसे महापौर ने प्राथमिकता के आधार पर उक्त कार्य को करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था।
अब उक्त मशीन से नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्ग जैसे झिंझरी रोड बस स्टैंड रोड मुख्य बाजार गणेश चौक मार्ग स्टेशन रोड एवं सभी वार्डों के मुख्य मार्ग में सफाई कार्य व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगे।
यह प्लान कलेक्टर के जिला एनवायरनमेंट कार्यक्रम 2021 में शामिल किया गया था। जो कि अब जाकर पूरा हुआ।