रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। नर्मदापुरम की इटारसी तहसील में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा निकाली जा रही यात्रा का स्वागत मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा मंडल पुरानी इटारसी द्वारा सुदामा मैरिज हॉल पुरानी इटारसी में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ शर्मा ने आदिवासी लोक परंपरा के धनुष बाण का प्रदर्शन किया। स्वागत अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,
वरिष्ठ भाजपा नेता राजा तिवारी, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो,युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी,
गौरव कोरी,शुभम प्रजापति,राजू वेस, अभिषेक सराठे, धर्मेंद्र वर्मा,दीपक श्रीवास,रूपेश शर्मा,रवि प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


