समरसता यात्रा का कटनी के प्रथम गांव धनवाही में भव्य स्वागत
कटनी, 09 अगस्त, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती मंदिर निर्माण हेतु निकाली गई समरसता यात्रा ने जबलपुर जिले से बुधवार को कटनी जिले के ग्राम धनवाही में प्रवेश किया। समरसता यात्रा का श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्प वर्षा एवं कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद समरसता यात्रा पचपेढी पहुची। जहां उत्सवी माहौल में जमकर आतिशबाजी की गई। संत रविदास के जय-जयकार के नारे लगाये गये। स्थानीय कलाकारों के द्वारा लोक गीत गाये गये। बैंड-बाजा बजाये गये, बड़ी संख्या में श्रद्घालु मनमोहक नृत्य कर समरसता यात्रा में शामिल हुये। इसके बाद समरसता यात्रा जन संवाद कार्यक्रम के लिये ग्राम पानउमरिया के लिए प्रस्थान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ,जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित श्रद्धालुजन उपस्थित थे।


