• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आदिवासी दिव्यांग युवक की स्वावलंबी बनने की राह कलेक्टर ने की आसान *lस्वयं के रोजगार के लिए उपलब्ध कराया ऋण, प्रदान की मोटराइज ट्राई साइकिल

by Manish Gautam Chiefeditor
August 8, 2023
in कटनी
0
आदिवासी दिव्यांग युवक की स्वावलंबी बनने की राह कलेक्टर ने की आसान  *lस्वयं के रोजगार के लिए उपलब्ध कराया ऋण, प्रदान की मोटराइज ट्राई साइकिल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी /अस्थि विकलांगता के बावजूद स्वावलंबी बनकर खुद कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाले एक आदिवासी ग्रामीण युवक से कलेक्टर कटनी इतने अधिक प्रभावित हुए, कि उन्होंने उसकी इस उड़ान को पंख देने का निश्चय किया। बड़वारा विकासखंड के ग्राम भुडसा में रहने वाला पिंटू कोल अपने जैसे दिव्यांगो के लिए न सिर्फ एक मिसाल बनकर उभरा है, बल्कि ये उन लोगों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत है जो शारीरिक रूप से सक्षम होने के बाद भी किसी न किसी कमी की आड़ लेकर खुद के लिए और अपने परिवार के लिए कुछ भी करने से कतराते हैं।

*भ्रमण दौरान कलेक्टर से हुई थी मुलाकात*
विगत दिनों कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद भ्रमण कार्यक्रम दौरान ग्राम भुडसा पहुंचे, जहां ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जानने के दौरान गांव का एक आदिवासी दिव्यांग युवक पिंटू कोल उन्हें मिला, कलेक्टर श्री प्रसाद ने उससे बातचीत की और दिव्यांगों के लिए केंद्र और प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में उसे जानकारी देते हुए उसे योजनांतर्गत लाभ दिलाने की बात कही। कलेक्टर श्री प्रसाद से दिव्यांग पिंटू ने मोटराइज ट्राई साइकिल दिलाए जाने की मांग की। साथ ही स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में मांग कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष रखते हुए किसी पर आश्रित हुए बिना स्वावलंबी बनकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने का निश्चय बताया। जिसे सुनकर कलेक्टर श्री प्रसाद काफी प्रभावित हुए और उन्होंने जल्द उसकी दोनों मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए उसके इस साहसी कदम के लिए उसका प्रोत्साहन किया।
*पिंटू की उड़ान को कलेक्टर ने दिए पंख*
आत्म निर्भर भारत के वास्तविक चेहरे पिंटू कोल के आत्म निर्भर बनने के सपनों को साकार करते हुए जिले के संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद ने उसको दिया अपना वादा पूरा किया। कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयास से स्वयं का रोजगार शुरू करने के पिंटू कोल के प्रस्ताव को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृत करते हुए उसे बैंक की विलायतकला शाखा से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत 50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया।
*सर, आप के भरोसे पर खरा उतरूंगा- पिंटू*
कलेक्टर श्री प्रसाद ने आज मंगलवार को पिंटू को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत स्वीकृत लोन का सेंक्शन लेटर सौंपा। साथ ही उसे सुविधाजनक आवागमन के लिए मोटराइज ट्राई साइकिल भी प्रदान की। अपने सपने को सच होता देख पिंटू की आंखें खुशी और कलेक्टर श्री प्रसाद की सहृदयता के प्रति कृतज्ञ भाव से छलक उठीं। कलेक्टर श्री प्रसाद का हाथ थामकर दिव्यांग पिंटू ने उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि सर आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरूंगा और अपना रोजगार स्थापित कर बैंक का ऋण चुकाऊंगा। वहीं कलेक्टर श्री प्रसाद ने उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उसके जज्बे, सोच और खुद पर उसके विश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन प्रशासन हर ऐसे व्यक्ति के साथ है जो अपने, अपने परिवार, समाज और देश के लिए कुछ करना चाहता है। उन्होंने पिंटू से कहा कि तुम अपने जैसे कई दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज हो।
फोटो –

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध शराब परिवहन में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जप्त राजसात वाहनों की नीलामी आबकारी विभाग द्वारा की गई

अवैध शराब परिवहन में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जप्त राजसात वाहनों की नीलामी आबकारी विभाग द्वारा की गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d