रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। ।शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफर रमेश रायखेरे सपत्नीक ग्यारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिये रविवार को सिवनीमालवा से रवाना हुए। उनकी इस शुभयात्रा के लिये सभी फोटोग्राफर साथियों ने शाल-श्रीफल देकर एवम माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सिवनीमालवा फोटोग्राफर एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद चन्द्रवंशी,मोहन कुशवाहा ,अध्यक्ष वीरेंद्र मालवीय,पंकज वर्मा, योगेश तिवारी,विशाल मालवीय, रोहित बरखने ,वरुण चंद्रवंशी,मुकेश ताम्रकार, बल्लू टाले, सुमित रायखेरे,सहित सभी फोटोग्राफर उपस्थित रहे।


