रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। सावन के महिने ओर चौमास में धर्मिक आयोजन का बहुत महत्व होता है । यह महिने धार्मिक प्रभावना से भरे होते है । हर सामुदाय धार्मिक आयोजन में लगा रहता है । इसी श्रंखला को आगे बढा़ते हुये आज श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी की बहनों ने सावन पर हरे वस्त्र धारण कर भजन, कीर्तन किया एंव भजनों पर चौहर भी किया। सभी महिलाओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ रजनी जैन,उदयरानी जैन,शारदा जैन,नीरजा फौजदार,रचना मस्ते, ज्योति जैन,अर्चना सुबोध जैन, निधी जैन,कामनी गिल्ला, अरमान जैन,मीना जैन,विनीता डेरिया,वर्षा जैन,रागिनी जैन, आरती फौजदार ,प्रमिला गिल्ला, अनीता जैन,मंगला जैन,राशि जैन, वर्षा मंहत,रेखा जैन, कविता जैन आदि उपस्थित रही। अंत में अनीता संदीप जैन ने आभार माना।


