कटनी। महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक बालिकाओं, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के दूसरे चरण में कटनी के सभी थाना स्तर पर गतिविधियाँ संचालित की गई है।
इसी तारतम्य में आज 5 अगस्त को पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के कुशल निर्देशन में तथा कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शालिनी परस्ते, महिला सुरक्षा शाखा की देख रेख में जिले के अनुभाग स्तर पर आज सभी द्वारा अभियान हेतु लोगों को जागरूक किया, बस स्टैंड कटनी, मैन रेलवे स्टेशन कटनी में निरीक्षक मंजू शर्मा उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल हेड कांस्टेबल सविता व अन्य थाना स्टाफ द्वारा जागरुकता के साथ, आने जाने वाले यात्रियों विशेषकर पुरुष वर्ग को शपथ दिलाकर आम जन को अभियान के बारे मे जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी। इन सभी कार्यक्रमों बीच में सभी को अभिमन्यु की तरह जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। सभी शहर स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर पम्पलेट बाटें व चिपकाए गये।