रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम यात्रा दिनांक 2.8.2023 से 7.8.2023 यात्रा हेतु यात्रियों का स्वागत समारोह नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा द्वारा जिला नर्मदापुरम से कुल 150 तीर्थयात्री रामेश्वरम यात्रा के लिए चुने गए। तीर्थयात्रियों का स्वागत, सत्कार,पुष्पमाला अर्पित करते हुए किया गया । तथा सभी तीर्थयात्रियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलायी गई इस महत्पूर्ण तीर्थ दर्शन योजना का लाभ दिए जाने हेतु बहुत बहुत बधाई दी गई । इस तीर्थयात्रा स्वागत समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षद गण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय एवं नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


