कॉलोनी के मकान में चल रहा था देह व्यापार, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, मचा हड़कंप
यह जिस्मफरोशी का मामला बरेली के बारादरी का है. पुलिस ने कृष्णानगर कॉलोनी के पार्क के पास से अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है. सीतापुर में थाना रामकोट और शाहजहांपुर के खुदागंज की दो महिलाएं सैटेलाइट के पास एक मकान में रहकर सेक्स रैकेट संचालित कर रही थीं. बिथरी चैनपुर और ठिरिया निजावत खां के तीन युवक इनके लिए ग्राहक लेकर आते थे.
सोमवार रात सैटेलाइट चौकी इंचार्ज रामरतन सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कृष्णानगर कॉलोनी के पार्क में अश्लील हरकतें कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी एक ही गिरोह के सदस्य हैं. मगर मौके से कोई ग्राहक न मिलने के कारण सेक्स रैकेट की धारा नहीं लगाई जा सकी. ऐसे में चौकी इंचार्ज की ओर से सभी के खिलाफ थाना बारादरी में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर थाने से जमानत दे दी गई है.


