• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

यदि कोई शासकीय सेवक लापरवाही करते हैं तो निश्चित ही कार्यवाही की जायेगी- कलेक्टर

by Manish Gautam Chiefeditor
July 31, 2023
in जबलपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

यदि कोई शासकीय सेवक लापरवाही करते हैं तो निश्चित ही कार्यवाही की जायेगी- कलेक्टर
समय सीमा की बैठक में दिये आवश्यक निर्देश
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, श्री शेर सिंह मीणा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। वहीं वर्चुअली रूप से सभी अनुभाग के एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ व सीएमओ जुड़े थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लंबित पत्रों के प्रकरण प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन के विभागवार एक-एक प्ररकणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये की समय सीमा में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कुछ विभागों की प्रगति कम होने पर उन्हें निर्देश दिये कि वे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के प्रति तत्परता बरतें। बिजली संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से देखें, सभी स्कूल व आंगनबाड़ी में विद्युत व नल कनेक्शन हो जाये, शौचालयों का सत्यापन करें, जल जीवन मिशन की स्थिति के संबंध में जानकारी देवें, साथ ही इस कार्य में कौन लापरवाही कर रहा है और उसके लिये क्या कार्यवाही की गई है इसकी जानकारी उपलब्ध करायें। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत खोदी गई सड़कों का सुधार प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को लेकर एसडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर लें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ठीक से काम हो जाये यदि इसमें कोई लापरवाही करते हैं तो निश्चित ही कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में पंजीयन की संख्या बढ़ायें। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्ती से कार्यवाही करें, ठीक इसी प्रकार स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लापरवाही करने वालों पर भी कार्यवाही हो। वर्तमान में आंखो से संबंधित तथा मौसमी बीमारियों को देखते हुये जिला स्तर पर एक बड़ा हेल्थ केंप करें। इस दौरान ओपीडी व दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यदि आशा कार्यकर्ता की भर्ती पर कोई रोक नहीं है तो आशा कार्यकर्ताओं की पद पूर्ति की जाये। बैठक के दौरान पट्टा वितरण से संबंधित चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि लम्पी वायरस के नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों को प्रभावी बनायें, इसके लिए टीकाकरण अभियान चलायें। कहां-कहां लम्पी वायरस ज्यादा प्रभावी है, वहां प्राथमिकता से उपचार सुनिश्चित करें।
समरसता यात्रा पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में बताया गया कि संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई को बालाघाट से प्रारंभ होकर नरसिंहपुर होते हुये जिले के शहपुरा विकासखंड के चरगवां में 5 अगस्त को प्रवेश करेगी ।समरसता यात्रा में प्रतिदिन 2 जन संवाद होंगे। अत: ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जिला पंचायत और नगरीय क्षेत्र में नगर निगम कमिश्नर यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम रात्रि विश्राम के दौरान यात्रा में शामिल लोगों की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। यात्रा 6 अगस्त को शहपुरा, पाटन व मझौली में रहेगी, 7 अगस्त को पनागर, अधारताल, गढ़ा तथा रात्रि विश्राम ग्वारीघाट में होगा, 8 अगस्त को यात्रा घमापुर, कांचघर, रांझी होते हुये कुंडम पहुंचेगी व रात्रि विश्राम करेगी, 9 अगस्त को कुंडम से बघराजी होते हुये सिहोरा होते हुये कटनी जिले में प्रवेश करेगी।
कलेक्टर ने कहा कि समरसता यात्रा की अगवानी व स्वागत व्यवस्था समुचित हो, जन संवाद कार्यक्रम का स्वरूप को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें, जिससे गरिमामय जन संवाद हो सके। उन्होंने समरसता यात्रा के बेहतर कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान लोगों द्वारा जो समस्यायें रखी जाती हैं उन्हें पंजीवद्ध किया जाये, रात्रि चौपाल की स्थानीय व्यवस्था से करायें। समरसता यात्रा के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई, वृक्षारोपण, श्रमदान,गौ-सेवा आदि पर भी ध्यान दिया जाये। यात्रा के दौरान प्रत्येक ग्राम से कलश से मिट्टी लाने व चिन्हित प्रमुख नदियों से पानी लाने की व्यवस्था भी कराई जाये। यात्रा का स्वागत जन संवाद, भोजन, विश्राम, रात्रि भोज, चौपाल, टेंट, पंडाल तथा लोगों को लाने की व्यवस्था, प्रत्येक ग्राम से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जन अभियान परिषद द्वारा मिट्टी व जल लाने की व्यवस्था करें। शिक्षा विभाग समरसता यात्रा के पूर्व वातावरण निर्माण के लिये निबंध प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। सामाजिक न्याय विभाग कला पथक दल को भी साथ में रखें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों से जितना अच्छा समन्वय रहेगा कार्यक्रम की सफलता उतना ही अच्छा होगा, अत: इस बात का ध्यान रखें कि स्थानीय प्रतिनिधित्व से आपसी समन्वय अवश्य करें। यात्रा के नोडल विभाग जनजातीय कार्य विभाग है जो यात्रा के प्रतिवेदन तैयार करने के साथ-साथ कंट्रोल रूम आदि कार्यों को देखेगा। स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समुचित रूप से करें। इसके साथ ही अन्य विभाग भी यात्रा के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन प्राथमिकता से करें।
मेरी माटी मेरा देश अभियान
कलेक्टर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी समय से मेरी माटी मेरा देश अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा, जिसमें कर्त्तव्य पथ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादगार में यह कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी जगह से मिट्टी व पानी का संग्रहण कर वहां ले जाया जायेगा। सभी जलाशयों के पास वसुंधरा वंदन अंतर्गत 75 पेड़ लगायें जायेंगे और जहां जलाशय नहीं है वहां उपयुक्त जगह पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा। आजादी के 75 साल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मिट्टी संग्रहण के लिये नेहरू युवा केन्द्र,एनएसएस, खेल एवं युवा कल्याण, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, जल शक्ति व स्वास्थ्य आदि विभाग होंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

आज निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.