टीकमगढ़। कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे कमलेश वर्मा ने जनता की सेवा करने के लिए पुनः ताल ठोकते हुए विधानसभा या लोकसभा टिकिट की दावेदारी कर दी है।
उक्त संबंध में ही प्रेसवार्ता कर कमलेश वर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल की बजह उन्हें व्यापार में जबरदस्त घाटा उठाना पड़ा था जिसकी बजह से बो कुछ समय के लिए राजनीतिक क्षेत्र से दूर हो गए थे लेकिन जनता की सेवा करने की मंशा अंदर ही अंदर हिलोरें मार रही थी। इसलिए जैसे ही व्यापार पटरी पर आया तो अब पुनः राजनीति के क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है।
कमलेश वर्मा ने कहा कि राजनीति का क्षेत्र मेरे लिए कमाई का नही बल्कि जनता की सेवा का क्षेत्र है क्योंकि आर्थिक लाभ के लिए तो मेरा अलग व्यापार है जिससे मैं संतुष्ट हूँ। अब व्यापार में पुनः मजबूत होने के बाद जनता की सेवा के क्षेत्र में मजबूती से उतर रहा हूं और जतारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा टिकिट या टीकमगढ़ से लोकसभा टिकिट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।
कमलेश वर्मा ने जतारा विधानसभा सीट से विधायक के लिए दावेदारी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी से जतारा विधानसभा से टिकट मांगा है। अगर पार्टी को लगता है कि लोकसभा चुनाव में मेरी जरूरत है तो मैं सांसद का चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हूं।
कमलेश वर्मा ने बताया कि मैंने राजनीति का मैदान नहीं छोड़ा था। बिजनेस और कोरोना काल के दौरान धंधे में उलझ गया था। जिसके चलते राजनीति में ध्यान नहीं दे सका।
टीकमगढ़ से सुरेश प्रभाकर की रिपोर्ट


