• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

*भोले की भक्ति का रंग, तिरंगे के संग शिव पूजन के साथ दिखी राष्ट्रभक्ति की आराधना*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 28, 2023
in विदिशा
0
*भोले की भक्ति का रंग, तिरंगे के संग शिव पूजन के साथ दिखी राष्ट्रभक्ति की आराधना*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

*गंजबासौदा।* स्थानीय मानस भवन में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग र्और 12 ज्योतिर्लिंग निर्माण के दौरान भोले के भक्तों में बनी हुई धर्म, विश्वास और आस्था की लहर अब राष्ट्र भक्ति में बदलती हुई दिखाई दे रही है। रुद्री निर्माण के समय कुछ भक्तों ने एक परांत में रुद्री को तिरंगे का रूप देकर अशोक चक्र बनाकर उसके बीच में शिवलिंग स्थापित किया। जिसने भी शिव भक्ति के रूप में राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत इस दृश्य को देखा वह नतमस्तक हो गया। शुक्रवार को रुद्री निर्माण के आज सातवें दिवस भक्तों का सैलाब ऐसा उमड़ की पंडाल छोटा पड़ गया। 30 जुलाई तक सवा करोड़ शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण किया जाएगा।
मालूम हो कि स्थानीय मानस भवन में 22 जुलाई से सवा करोड़ शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण का आयोजन दूसरी बार मूड़रीधाम के महंत 108 परशुराम दास महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में अभी तक 90 लाख से अधिक रुद्रीओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है‌। 2 दिन और अभी शेष है जिस तरह से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है उसको देखकर लगता है कि यह आंकड़ा सवा करोड़ से भी अधिक पहुंच जाएगा। आयोजन के दौरान जिन रुद्राक्ष से रुद्रेश्वर शिवलिंग बनाकर उनका संतों द्वारा बनारस के वेद पाठी र्ब्राह्मणों के माध्यम से अभिषेक किया गया था उन रूद्राक्षों का वितरण रूद्री निर्माण करते हुए शिव भक्तों में किया जा रहा है‌, जिसका वितरण 30 जुलाई तक चलेगा। इधर प्रतिदिन तीन ट्रॉली बेतवा की मिट्टी से 12 ज्योतिर्लिंग और लाखों रुद्रीओं का निर्माण शिव भक्तों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हो रही राम कथा के सातवें दिवस चित्रकूट से आए कथा व्यास लोकेंद्र दास महाराज ने राम विवाह की कथा का विस्तार से वर्णन कर भगवान की विवाह की बधाई गीतों में श्रोताओं को नाचने मजबूर कर दिया।
*12 ज्योतिर्लिंगों का दैनिक यजमानों ने किया अभिषेक पूजन*
शुक्रवार को चित्रकूट से आए 1008 रामदास महाराज ने भी 12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन किया। 12 ज्योतिर्लिंग के दैनिक यजमानों ने काशी बनारस से आए वेद पार्ट ब्राह्मणों के सानिध्य में शिव अभिषेक पूजन किया। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता उदय सिंह रघुवंशी, मनोज गोयल,अखे सिंह मैना, विकास शर्मा सरपंच औरंगपुर, संतोष रघुवंशी लमन्या सरपंच, महेंद्र शर्मा, कमलेश रघुवंशी मेवली, वीर सिंह रघुवंशी ककरावदा, सोनू विक्की अरोरा, केशव दुबे, लालू सिंह मीणा मौरौदा के अलावा प्रधान यजमान जनपद सदस्य निर्वेश मीणा ने सह परिवार शिव अभिषेक पूजन किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 के प्रथम चरण की तीसरी खुराक के साथ प्रथम चरण का समापन*

*मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 के प्रथम चरण की तीसरी खुराक के साथ प्रथम चरण का समापन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d