रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता बहुत जिम्मेदारीपूर्ण एवं निष्ठा से कार्य करती हैं। स्वास्थ्य से जुड़े हुए विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक करना, टीकाकरण और सरकार की अन्य स्वास्थ्यवर्धक योजनाओं से हितग्राही को लाभान्वित कराना तथा स्वस्थ्य ग्रामीण परिवेश के निर्माण में आशा कार्यकर्ता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। उनके इस योगदान को देखते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने अपनी पूरी टीम के साथ सिवनी-मालवा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का स्वागत- सम्मान किया, आशा कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनके सम्मान में नारे लगाए तथा प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को छाता वितरित किया। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के सम्मान में भी नारे लगाए तथा डॉ. विशाल सिंह बघेल द्वारा सम्मान करने पर हर्ष जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. विशाल सिंह बघेल मित्र मंडल की ओर से युवा साथियों को टी शर्ट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पूनम सिंह राजपूत, डॉ. नवोदित राठौर, ग्राम पंचायत भरलाय सरपंच प्रतिनिधि प्रेमकिशोर बनेठिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, कमल सिंह राजपूत, दीपक राव, पंचम राजपूत निपानिया, अनिल राठौर, विनोद राठौर बी जमानी, दीपक चौबे, बबिता चौबे चंदवाड़, पंडित धर्मराज जोशी, बीएचआरसी ग्रुप तथा रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी की टीम के सदस्य ईश्वर विश्नोई, देशबंधु राव, आनंद लौवंशी, सतीश योगी व अन्य साथी उपस्थित रहे।


