• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

बनखेड़ी से सिवनी मालवा तक कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध,पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Manish Gautam Chiefeditor
July 25, 2023
in नर्मदापुरम
0
बनखेड़ी से सिवनी मालवा तक कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध,पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बनखेड़ी और सिवनी मालवा में लाडली बहनों के कार्यक्रम में शिरकत करने आए। जहां बनखेड़ी से सिवनी तक कांग्रेसियों ने उनका विरोध किया। बनखेड़ी से सिवनी मालवा तक कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का किया विरोध। कांग्रेस के मुद्दे रहे की पटवारी भर्ती घोटाला, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार, बढ़ती मेंहगाई, बेरोजगारी, परेशान किसानों के लिए सवाल करने जा रहे थे नर्मदापुरम कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने रास्ते मे रोककर हिरासत में लिया। जिला कांग्रेस ने गिरफ्तारी को बताया अलोकतांत्रिक, कहा अपनी बात कहने से रोकना तानाशाही है । जहां जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल को घर पर ही हिरासत में लेकर नज़रबंद किया । सिवनी में मुख्यमंत्री से पटवारी भर्ती घोटाला, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार, बढ़ती मेंहगाई, बेरोजगारी, परेशान किसानों के लिए सवाल करने जा रहे कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, सहित अन्य कांग्रेसियों की गाड़ी रोककर उन्हें हिरासत में लिया ।
बनखेड़ी पिपरिया में पूर्व विधायक अर्जुनलाल पलिया, नगर अध्यक्ष आनंद पलिया, पिपरिया सोहगपुर के पदाधिकारियों को गिरिफ्तार किया। नर्मदापुरम में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष मीना वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी बबलू राठौड़, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष भूपेश थापक, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष बलवीर चौहान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास आर्य, दीपसिंह सिसोदिया, अमित खत्री, अफरीद खान, सचिन निगोते, पीयूष जैन, अफराज़ खान, राजेश चौहान कक्का, हीरालाल अहिरबार, को गिरफ्तार किया । सिवनी मालवा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर शर्मा, मुकेश पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सावन यादव, अभिषेक यादव, देवेंद्र कुछबंदिया, तरुण ठाकुर, विकास यादव, राजा पटेल, संतोष बकोरिया,अलीम शाह, जहीर बैग, राहुल यादव, अंशुल, आशीष दामङे, रोशन परदेसी, पार्षद- अयूब अली, मोहसिन खान,आदि कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया ।

थाने में कांग्रेसियों से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष अजय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुग्रह गौर, हेमंत चौधरी, कुलदीप राठौड़, अभिषेक गौर ने मुलाकात की और प्रदेश सरकार की निंदा की। पुष्पराज पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक आदिवासी जिला पंचायत अध्यक्ष जिनको राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है, को सरकारी कार्यक्रमो में उचित सम्मान नही देना दर्शाता है कि महिला और आदिवासियों के प्रति भाजपा और मुख्यमंत्री की क्या सोच है ।कांग्रेसियों को इस तरह बर्बरतापूर्ण गिरफ्तार करना, नज़रबंद करना अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही को याद दिलाता है। कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है । शिवराज चंद्रोल कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डरे हुए है, सवालों के जवाव नही देना चाहते इसलिए कांग्रेसियों से न मिलना चाहते न जवाव देना चाहते । ऐसे तानाशाही पूर्ण गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्य प्रदेश में लगभग 300 तहसीलदार व प्रभारी नायब तहसीलदार के तबादले आदेश जारी हुए देखिए लिस्ट

मध्य प्रदेश में लगभग 300 तहसीलदार व प्रभारी नायब तहसीलदार के तबादले आदेश जारी हुए देखिए लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d