कटनी – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के द्वितीय चरण दिनांक 25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक नवीन हितग्राहियों हेतु ऑनलाईन आवेदनों का पंजीकरण पुनः प्रारंभ किया जा रहा है । योजना के अंतर्गत दिनांक 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु वर्ग की विवाहित समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी पूर्ण महिलाओं को आवेदन हेतु पात्र होगी, तथा दिनांक 01 जनवरी 2023 को 23 वर्ष या उससे अधिक तथा 60 वर्ष से कम आयु वर्ग की विवाहित ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया वे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी । ऐसी महिलाओं से उनके ट्रेक्टर का पंजीयन क्रमांक प्राप्त किया जावेगा ।
योजना के द्वितीय चरण में जिला अंतर्गत नगरीय निकाय के कुल 90 वार्डों एवं 407 ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन आज से किया जा रहा है। आवेदन ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन ग्राह्य होंगे।
*लडडू खिलाकर मनाया उत्सव*
लाड़ली बहना योजना चरण 2 के तहत नवीन हितग्राहियों के फार्म भरे जाने की खुशी में सी.डी.पी.ओ मुड़वारा विद्या पांडेय द्वारा ग्राम पंचायत गुलवारा में सोमवार को लाड़ली बहनो को लड्डू का वितरण कर उत्सव मनाया गया।
