• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*दो दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र, वृद्ध को स्वीकृत हुई वृद्धावस्था पेंशन* *जनसेवा मित्रों के माध्यम से मिली शिकायत पर कलेक्टर ने कराई त्वरित कार्यवाही*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 23, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। प्रदेश शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी पहल के तहत नियुक्त किए गए जनसेवा मित्रों के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर प्राथमिकता से कार्यवाही कराई जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों जनसेवा मित्रों के माध्यम से प्राप्त वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया गया।

*हल हुई ये समस्या*
क्षेत्र में लगातार सर्वे के दौरान जनसेवा मित्रों को ग्राम बुजबुजा निवासी 13 वर्षीय दिव्यांग सुधा कोल पिता धूरन कोल और दिव्यांग शकुंतला बाई के दिव्यांंगता प्रमाण पत्र न बन पाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जनसेवा मित्रों के माध्यम से ये शिकायतें कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा इसके तत्काल जांच कर निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर अधीक्षक जिला चिकित्सालय कटनी द्वारा इनकी जांच कराकर इनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार ग्राम हरदुआ ग्राम पंचायत भनपुरा न. 1 जनपद पंचायत कटनी निवासी जमुना प्रसाद कोल के राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत न होने की शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष जनसेवा मित्र के माध्यम से आई। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसके निराकरण के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी को दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा उक्त शिकायत का निराकरण करते हुए जमुना प्रसाद कोल की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

*लंबे समय से कार्यकर्ता विहीन दो आंगनबाड़ी केंद्रों में कलेक्टर के निर्देश पर हुई नियुक्ति* *शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने कराई जांच, शासन के निर्देशानुसार भरे गए रिक्त पद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.