रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी नर्मदापुरम द्वारा पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक एवं पंजाब के मंत्री अतुल नगपाल की उपस्थिति में बदलाव पदयात्रा निकली गई। ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने बताया की आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर एक कोने कोने में जाकर बदलाव पदयात्रा के माध्यम से लोगो तक आप सरकार की जन हितेषी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। हमारी पार्टी के सभी नेताओं के द्वारा लोगो से पार्टी ने जुड़ने के आवाहन किया जा रहा है। हम हर विधानसभा में बदलाव पदयात्रा कर रहे है, हमारे कार्यकर्ताओं ने जोश है। लोग हमसे जुड़ना चाहते है। जनता केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। इस बार आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश था,प्रदेश चुनाव प्रभारी के आने से नई ऊर्जा आई है। पार्टी ग्राम एवं बूथ स्तर पर काम कर रही है।इस समय नर्मदापुरम ज़िले के संपूर्ण जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।