कटनी, (21 जुलाई) – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाईन (181)में दर्ज शिकायतों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत द्वारा व्यक्तिगत रूचि और प्रयासों से निराकरण कराये जाने के फलस्वरूप, प्रदेश स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार *ए- ग्रेड” के साथ जिला पंचायत कटनी को प्रथम समूह में अग्रणी जिलों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य कर रहे शासकीय सेवकों की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बेहतर परफार्म करने हेतु विश्वास व्यक्त किया है। जिला सीईओ श्री गेमावत ने कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को इस हेतु महत्वपूर्ण टिप्स और उपयुक्त सुझाव भी दिए हैं। जिला पंचायत कटनी सी.एम. हेल्पलाइन की प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण एवं निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप माह जून 2023 में आज की स्थिति में प्राप्त 1031शिकायतों का 86.79 प्रतिशत कुल वेटेज के साथ “ए- ग्रेड” के साथ निराकरण कर प्रदेश स्तर पर टॉप थ्री में शामिल होकर अग्रणी तीन जिलों में स्थान बनाने में कामयाब रही है। बेहतर कार्य किए जाने के फलस्वरूप सीईओ श्री गेमावत ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य कर रहे अधिकारी- कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करते हुए आमजन की सेवा निष्पादन का कार्य करते रहने की आशा व्यक्त की है । जिला सीईओ श्री गेमावत ने इस उपलब्धि को अर्जित करने का श्रेय सहयोगी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, शाखा प्रभारियों की अटूट मेहनत, कुशल रणनीति, निगरानी और टीम वर्क को दिया है।


