रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। दूसरे शहरों से इटारसी शहर में फेरी लगाकर कपड़े के साथ अन्य भारी भरकम किराए पर लेकर बड़ी दुकानों से सेल लगाकर सामान बेचने वालों की जांच पड़ताल के लिए सिटी थाने की एक टीम अब एक अभियान चला रही है। ज्ञात रहे कि शहर के व्यापारियों ने भी साल भर पहले क्षेत्रीय विधायक डा सीतासरन शर्मा से भी इस संबंध में जांच कराने की मांग की थी। आज सुबह से यह अभियान शुरू किया गया है। टीम में प्रभारी एसआई राधेश्याम पवार ,एसआई रंजक, एएसआई अनिल ठाकुर अन्य पुलिकर्मियों द्वारा शहर की हर होटल,लॉज के साथ मोहल्ले में किराये के मकानों में बाहरी लोगों की सघन जांच पड़ताल कर रही है। फेरी लगाकर कपड़े और अन्य सामान बेचने वाले लोगो के पहचान पत्र के साथ अन्य सामान की जांच की जा रही है। पुलिस का यह अभियान शहर में बाहरी व्यक्तियों द्वारा अपराध करने में रोकने के लिये अच्छा साबित होगा। होटल,लॉज के रजिस्टरों की जांच कर कमरों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।पुलिस का यह अभियान चलाने का उद्देश्य है कि पूर्व की तरह शहर में अपराधों को रोका जाये, और सदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर उन्हें पकड़ा जा सके। कुछ मोहल्लों में पुलिस टीम पहुँचकर जिन्होंने बाहरी व्यक्तियों को कमरे किराए पर दिये उनसे बातचीत कर मकान मालिकों से टीम द्वारा कहा जा रहा है कि,जिसे भी आप मकान किराये पर दे रहे है,उनकी पूरी जानकारी लेकर ही उन्हें मकान दे।और यह जानकारी अपने किरायेदार के सबंध में थाने में भी दे। पुलिस टीम एक एक मोहल्ले में पहुँचकर किराये के मकानों में जाकर बाहरी व्यक्ति जो फेरी लगाकर सामान बेच रहे है उनकी जांच कर रही है। पर अभी बड़ी सेल लगाने वालों तक नहीं पहुंची है।


