VIDEO जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पवई अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ l कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदरलाल पांडे ने एवं मंच संचालन रमेश द्विवेदी द्वारा किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक स्वर में बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा साथ ही महंगाई, बेरोजगारी एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के साथ बीजेपी सरकार द्वारा बुंदेलखंड पैकेज में
की गई मनमानी को लेकर तीखी नारेबाजी भी की। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार पवई को महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल तिवारी, अरुण पाल सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी, श्रीमती जीरा बाई पटेल, श्रीमती वसुंधरा राजे, डा. कदीर खान, रविंद्र प्रताप सिंह, आशीष खरे, वीरेंद्र द्विवेदी, डा. सरफराज फारूकी, अजय श्रीवास्तव, माखन पटेल, महमूद सौदागर, गिरधारी लाल लोधी, हेतराम शर्मा, अजय देव बुंदेला, वैभव थापक, सौरभ पटेरिया, रामवीर तिवारी, राम सेवक सिंगरौल, कमल सिंह राजपूत, अजय पाल लोधी, छोटे राजा कुम्हारी, महेंद्र रजक, प्रदीप मिश्रा, धुराम चौधरी, संदीप शर्मा, प्रेम बहोरी पटेल, शरण लोधी, जवाहर लाल कुशवाहा, सुधा विश्वकर्मा, रजनी यादव, राजेंद्र पाठक, रम्मू मणि यादव, बिज्जू आदिवासी, दुख्खी आदिवासी, पवन त्रिपाठी, अरविंद सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
