रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । नर्मदापुरम मुख्यालय के एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने पर गाड़ी खराब हो रही है जिसके बाद मैकेनिक को दिखाने पर पता चला कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ है जिसके कारण गाड़ी कुछ मीटर की दूरी पर खराब हो रही है। सूत्रों की माने तो यह पेट्रोल पंप पहाड़िया के पास नवीन जेल के बाजू से है । सूत्रों की मानें तो बारिश के कारण पेट्रोल पंप के टैंक में पानी आ सकता है या फिर जो भी कारण है जिसका खुलासा जांच के बाद हो सकता है। फिलहाल लोग खासे परेशान हो रहे हैं जो उक्त पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा रहे हैं। एक दो पहिया गाड़ी वाले ने अपनी आपबीती बताई। सूत्र डलवाया पेट्रोल, चेक किया तो निकला पानी, लगभग तीन-चार गाड़ी वालों ने बताया कि हमने पेट्रोल डलवाया था कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी झटके मारने लगी, फिर हमनें मैकेनिक से चेक करवाया तो, उसमें पानी निकला।


