रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल के मार्गदर्शन में चलो बस्ती की ओर अभियान में बस्ती बस्ती जाकर लोगों की समस्या सुनी थी जिसमें कई लोगों ने पट्टे नहीं होने की समस्या प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को बताई थी।मंगलवार को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को बस्ती वालों के साथ पट्टे की समस्या का आवेदन कलेक्ट्रेट पहुंच कर दिया । जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के माध्यम से बताया गया कि दो-तीन महीने पहले भी हमने पट्टे की मांग के लिए आवेदन दिया था लेकिन हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड नंबर 26 जुमेराती में और वार्ड नंबर 27 कोरी मोहल्ले के हम लोग निवासी हैं जबकि हमारे वार्ड में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे का कार्य हो चुका है लेकिन हमें पट्टा नहीं प्रदान किया जा रहा है जिससे हम लोग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं । कई वर्षों से वार्ड नंबर 26 और वार्ड नंबर 27 के रहवासियों को पट्टे नहीं मिले हैं। उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार को जनसुनवाई में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बस्ती वालों से पट्टे देने की मांग को लेकर आवेदन कलेक्टर को दिलवाया । पट्टे का आवेदन लेकर आए वार्ड 26 जुमेराती और वार्ड 27 कोरी मोहल्ला के बस्ती
वासियों ने कहा कि पट्टे नहीं मिलने से हमें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे हम कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान कलेक्टर ने आवेदन देने आए बस्ती वासियों से कहा कि जल्दी हम आप की बस्ती में सर्वे कराकर पात्र लोगों के लिए पट्टे की कार्रवाई करेंगे । इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ
जिला कार्यालय प्रमुख अखिलेश निगम, नगर मंडल संयोजक हरीश सेवरिया, नगर मंडल सह संयोजक देवेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
