कटनी (19 जुलाई)- जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर पर रोजाना विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। निर्देशों के परिपालन में एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शनन में बुधवार को आबकारी वृत्त बहोरीबंद एवं स्लीमनाबाद के ग्राम बहोरीबंद, बरही, पाटन, रामनगर, पडरिया बचौया, में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आबकारी की टीम ए द्वारा कुल 975 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 25 लीटर अवैध हांथ भट्टी मदिरा जप्ती की जाकर कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 53 हजार रूपये है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, कृष्ण कुमार पटेल, महेन्द्र कुमार शुक्ला, एस.डी. सिंह आबकारी आरक्षक राम सिंह, कैलास नाथ नामदेव, सम्मिलित रहे। आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही जिले में लगातार जारी रहेगी।
