टिमरनी- ग्राम सोडलपुर निवासी समाजसेवी रफ्तार सिंह गहलोद ने आज दिनांक 18 जुलाई को भोपाल पहुंचकर प्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से सौजन्य भेंट कर हरदा जिले में शांति व्यवस्था और पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय कार्य से संबंधित चर्चा की। गहलोद ने बताया कि उत्तम कार्य की जानकारी मिलने पर ग्रहमंत्री ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनता को भी साधुवाद दिया।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


