कटनी( 16 जुलाई ) – प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों में से एक या युग्म तीर्थों की यात्रा सुलभ कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जारी की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति जो आयकरदाता नहीं है, इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना में महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्रालय भोपाल के परिपत्र दिनांक 13 जुलाई के द्वारा कटनी जिले अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना यात्रा दिनांक 31 अगस्त से 3 सितंबर तक षिर्डी तथा 24 सितंबर से 29 सिंतंबर तक कामाख्या तीर्थयात्रा कराई जावेगी।
तीर्थ स्थल षिर्डी के लिए 31 अगस्त से 3 सितंबर के लिए 150 बर्थ आवंटित किए गए है। जो उमरिया कटनी, जबलपुर षिर्डी जबलपुर,कटनी, उमरिया होते हुए यात्रा सम्पन्न होगी।
इसके साथ ही कामाख्या तीर्थ स्थल के लिए 24 सितंबर से 29 सिंतंबर के लिए 200 बर्थ आवंटित किए गए है। जो सराइग्राम, कटनी, सतना, कामाख्या सतना, कटनी, सराइग्राम होते हुए यात्रा सम्पन्न होगी।
आवेदन प्राप्त करने नोडल अधिकारी नियुक्त
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्व्वारिका यात्रा हेतु आमजन से आवेदन प्राप्त करने हेतु षहरी क्षेत्र में नगर निगम स्तर पर आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी तथा ग्रामीण एवं ब्लाक स्तर पर समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ ही नगर परिशद स्तर पर परियोजना अधिकारी षहरी विकास अभिकरण कटनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के दिशा निर्देश अनुसार यात्रा ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों से प्रारंभ होगी एवं रूकेगी वहाँ तक यात्री को स्वयं अपने व्यय से आना होगा। यात्री अपने साथ आवश्यक वस्तुओं स्वयं लाना होगा। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड वोटर कार्ड एवं पूर्ण कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में किसी भी स्थिति में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति ट्रेन में प्रवेश नहीं करेगें।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत यात्रा हेतु वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति ऑनलाइन वेबसाईट www.dharmasva.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है या संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय तहसील कार्यालय में कर सकते है।


