VIDEO
प्रदेश में व्यापाम घोटाले के बाद हाल ही में हुई पटवारी परीक्षा में भाजपा विधायक के एक ही कालेज के 7 छात्रों के चयन एवं कई गड़बड़ियों ने परीक्षा को शक के घेरे में ला खड़ा किया है।प्रदेश भर में पीड़ित छात्र इसे लेकर आन्दोलन्रत है,कटनी में ज़िला अध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बीते दिन कई पीड़ित छात्रों से मिलकर चरण बद्ध आंदोलन करने का आवाहन किया है।बहोरीबंध विकास खंड के रीठी ब्लॉक में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव एवं छात्र नेता अफ़ज़ल ख़ान के नेतृत्व में तत्वाधान बढ़ी संख्या में पटवारी परीक्षा घोटाले से पीड़ित छात्रों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने हाँथो में तख़्तियाँ एवं झंडे लेकर रैली निकाल कर उग्र प्रदर्शन किया।रीठी मुख्य बाज़ार से रैली लेकर कार्यकर्ता जब थाने के बाहर धरने पर बैठे तभी आंदोलन उग्र
होते देख पुलिस को वाटर चार्ज कर बल प्रयोग करना पड़ा।कार्यरताओं ने जमकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की।संगठन की मांग थी कि परीक्षाएँ पूरी तरह केंसिल की जाये साथ ही परिशार्थियों की फ़ीस वापस हो,मामले की पूरी जाँच सीबीआई से हो।जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु अंशू मिश्रा ने बताया की प्रदेश को लगातार घोटालों की सौग़ात देने वाले शिवराज सिंह के राज़ में पटवारी चयन में पुनः घोटाले हुआ है,जिसमे पूरी तरह से भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री मिले हुए है।इसे लेकर चरण बद्ध आंदोलन चलाये जाएँगे।


