रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/शोभापुर। मोकलवाड़ी – झिरमटा इन दोनों गांव के बीचों बीच बहने वाली नदी पर पुल नहीं होने पर इन दोनों गांव के निवासी बारिश के दिनों में घरों में कैद हो जाते हैं, अगर कोई बीमार पड़ जाए तो शहर ले जाने के लिए उफनती नदी को जीवन मृत्यु के बीच पार करके जाना पड़ता था। इन दोनों गांवों के निवासियों की बड़ी मजबूरी है, इसी मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अनेकों बार सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से गुहार लगाई। यह समस्या स्थानीय लोगों के लिए निरंतर विकराल होती जा रही थी। दरअसल मोकलवाड़ी और झिरमटा नदी के बीच पुल न होने से लोगों के साथ स्कूली बच्चों को अपनी जान खतरे में डालकर इस नदी को पार करना पड़ता था इस मामले को लेकर कुछ समय पूर्व कांग्रेस नेता पंडित सतपाल पलिया ने पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम वासियों के साथ नदी में बैठकर जल सत्याग्रह किया था उक्त घटना सितंबर 2022 की है जब उनके द्वारा ग्रामीणों के साथ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जल सत्याग्रह किया गया था। ग्रामीणों की समस्याओं को शासन ने अंततः गंभीरता से लिया। और आनन-फानन में सर्वे कराया था और इस सारे मामले को संज्ञान लेकर पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी देखी जा रही है। उक्त पुल निर्माण के लिए पंडित सतपाल पलिया द्वारा जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर महोदय से भी समस्या को अवगत कराया गया था । जिसे लेकर कलेक्टर महोदय द्वारा भी उन्हें आश्वासन दिया गया था। इस हेतु कांग्रेस नेता श्री पलिया ने जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर महोदय सहित प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार माना। और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पलिया ने कहा कि जब तक यह पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता है वह किसी प्रकार का भी फूल माला का स्वागत सत्कार ग्रामीणों से नहीं करवाएंगे। अर्थात ग्रामीणों द्वारा उनका फूल माला सेजाब स्वागत किया जा रहा था तो उनके द्वारा उन्होंने फूल माला को पहनने से मना करते हुए कहा कि जब तक यह पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता वह आपके द्वारा फूल माला को नहीं पहनेंगे और पुल बनने तक का इंतजार करने की बात कही।
इनका कहना है –

पं. सतपाल पलिया, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस,सोहागपुर एवं जल सत्याग्रह की अगुवाई करने वाले सतपाल पलिया ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या निदान के लिए प्रशासन का हम आभार व्यक्त करते हैं। बस यह निर्माण गुणवत्ता पूर्ण और समयसीमा में पूर्ण हो जाए, तो ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान होगा। ग्रामीणों ने भी गांव की समस्या निवारण के लिए सहयोग करने पर सतपाल पलिया का आभार व्यक्त किया था।


